हमारी संस्था जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करती है। समय-समय पर भंडारा, अन्नदान एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। हमारा विश्वास है कि “अन्नदान सबसे बड़ा दान” है, और इसी भावना के साथ हम निरंतर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हैं। हमारा लक्ष्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुँचाना है।